{"_id":"5e73276e8ebc3e78ad174331","slug":"bs-4-vehicle-sales-affected-standing-in-showrooms-await-customers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएस-4 वाहनों पर कंपनियां दे रहीं भारी छूट, जल्दी करें शोरूम में अभी बची हैं गाड़ियां","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बीएस-4 वाहनों पर कंपनियां दे रहीं भारी छूट, जल्दी करें शोरूम में अभी बची हैं गाड़ियां
Thu, 19 Mar 2020 01:34 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:34 PM IST
सार
कितने वाहन बाकी
हीरो: 2500
होंडा: 350
टीवीएस:350
विज्ञापन
शोरूम में खड़े बीएस-4 वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोराना वायरस के कारण ताजनगरी के दोपहिया वाहन डीलरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। 31 मार्च तक करीब 3200 बीएस-4 वाहनों को खाली करने की चिंता सताने लगी है। इसमें सबसे अधिक 90 फीसदी स्टॉक अकेले हीरो कंपनी का है। कंपनियों ने माल जल्द से जल्द खपाने के लिए 14 हजार रुपये तक की बड़ी छूट दे रही है।
इस माह के अंत तक बीएस-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। डेडलाइन को देखते हुए कंपनियों ने पहले ही बीएस-6 वाहन उतारने शुरू कर दिए हैं। मगर, संकट पहले से मौजूद पुराने मॉडलों को लेकर है।
प्रत्येक कंपनी के शहर में करीब चार डीलर हैं। यहां हजारों का स्टॉक पड़ा हुआ है और खरीदारों की संख्या बेहद कम है। कोरोना के कारण बाजार में संकट ज्यादा गहरा गया है। बिक्री घटकर लगभग 25 फीसद रह गई है। डीलरों का कहना है कि आमतौर पर मार्च में इतनी मंदी नहीं होती, जितनी इस समय देखने को मिल रही है। वायरस के कारण लोग कम निकल रहे हैं। दूसरे तरफ हजारों की संख्या में वाहनों को निकालने का दबाव बन गया है।

Trending Videos
इतना फायदा
हीरो कंपनी ने बुधवार से बीएस-4 वाहनों पर डिस्काउंट ऑफर निकाल दिए हैं। 12.5 हजार रुपये तक छूट दी जा रही है। जबकि होंडा कंपनी 14 हजार रुपये तक का फायदा दे रही है। वहीं टीवीएस अपनी बाइक पर छह हजार रुपये के ऑफर दे रही है।
कोरोना का पड़ा ज्यादा असर
उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा असर कोरोना के कारण पड़ा है। सामान्य दिनों में अब तक आराम से स्टॉक खाली हो जाता - एसके त्रिखा, जीएम पीपल्स होंडा
कैसे स्टॉक होगा खाली
कंपनी का शोरूम में काफी स्टॉक रखा हुआ, लेकिन खरीदारी बेहद कम हो गई है। इतने कम दिनों में समझ नहीं आ रहा कैसे स्टॉक खाली होगा। - रमेश अग्रवाल, आत्माराम हीरो
ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा
टीवीएस कंपनी इस समय बीएस-4 बाइक पर छह हजार रुपये तक की छूट दे रही है। इतने बड़े ऑफर कम ही निकलते हैं। ग्राहकों के लिए यह फायदे का सौदा है। - अरविंद बंसल, अरविंद मोटर्स