फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Broadband users became 46.36 crore in India

देश में ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर हुई 46.36 करोड़

Sat, 24 Nov 2018 06:30 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
Broadband users became 46.36 crore in India
broadband - फोटो : GettyImages

डाटा खपत में विस्फोटक वृद्धि के बीच अगस्त, 2018 तक देश में ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या जुलाई के मुकाबले 0.74 फीसदी बढ़कर 46.36 करोड़ तक पहुंच गई है। दूरसंचार विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जुलाई में ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या 46.02 करोड़ थी। 

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, देश में टेलीफोन की कुल संख्या जुलाई की तुलना में 97.3 लाख बढ़कर 1.19 अरब पहुंच गई है। इसमें तार वाले फोन कनेक्शन की संख्या करीब पहले जैसी ही है। वहीं, तार रहित कनेक्शन की संख्या 0.84 फीसदी बढ़कर 1.16 अरब हो गई है।

विज्ञापन

मुंबई में सर्वाधिक वृद्धि

टेलीफोन कनेक्शन की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि मुंबई (19,35,854) में देखी गई। इस मामले में बिहार (10,26,007) दूसरे और मध्यप्रदेश (9,61,251) तीसरे नंबर पर है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने के मुकाबले अगस्त में टेलीफोन कनेक्शन में 1,72,445 की गिरावट आई है। वहीं, कुल कनेक्शन में तार रहित सेगमेंट की हिस्सेदारी 98.13 फीसदी तक है, जबकि तार वाले टेलीफोन की हिस्सेदारी 1.87 फीसदी ही रह गई है।  

टेलीफोन कनेक्शन मामले में यूपी शीर्ष पर
अगस्त, 2018 तक कुल टेलीफोन कनेक्शन में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की हिस्सेदारी 11.12 फीसदी, जबकि निजी कंपनियों की हिस्सेदारी 88.88 फीसदी है। कुल टेलीफोन कनेक्शन के मामले में उत्तर प्रदेश (पूर्वी) 8.62 फीसदी के साथ शीर्ष पर है।

महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 8.12 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 7.40 फीसदी, बिहार में 7.38 फीसदी, तमिलनाडु में 7.05 फीसदी है। कुल टेलीफोन कनेक्शन में इन पांच क्षेत्रों की हिस्सेदारी 38.57 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed