फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   ZEE entertainment share fall to more than 7 percent after Subhash Chandra resignation

सुभाष चंद्रा के इस्तीफे के बाद सात फीसदी से ज्यादा टूटा जी एंटरटेनमेंट का शेयर

Tue, 26 Nov 2019 02:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 26 Nov 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
ZEE entertainment share fall to more than 7 percent after Subhash Chandra resignation

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEE) के शेयर में जोरदार गिरावट आई। दोपहर करीब 2:10 बजे जी एंटरटेनमेंट का शेयर 25 अंक यानी 7.25 फीसदी गिरकर 318.80के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह 341 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को यह 343.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन

इसलिए आई गिरावट

सोमवार को मीडिया मुगल और जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज (ZEE) के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह गिरावट आई। बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि वो कंपनी के बोर्ड में नॉन-एग्जिक्यूटिव निदेशक बने रहेंगे। अब चंद्रा के पास केवल पांच फीसदी शेयर रह गए हैं।  

विज्ञापन

बेची थी 16.5 फीसदी हिस्सेदारी

कुछ दिन पहले ही चंद्रा ने जी में अपनी 16.5 हिस्सेदारी को बेचने का एलान किया था। इस हिस्सेदारी को बेचने के बाद एस्सेल समूह के पास करीब 6000 करोड़ रुपये का कर्ज रह गया है। जी समूह 90 टीवी चैनलों का संचालन करती है। कंपनी ने 1992 में सबसे पहले देश में सैटेलाइट टीवी चैनल जी टीवी की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी संकट से जूझ रहा एस्सेल ग्रुप

इससे पहले कंपनी ने 11 फीसदी हिस्सेदारी ओप्पोनहेमर डेवलपिंग मार्केट फंड को चार हजार करोड़ रुपये में बेच दी थी। एस्सेल ग्रुप इस साल की शुरुआत से नकदी संकट से जूझ रहा है। समूह ने कर्ज चुकाने के लिए प्रमोटर शेयरों समेत कई संपत्तियां बेचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed