फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   yes bank share rises by 3.4 percent after rakesh jhunjhunwala buys stake

यस बैंक में राकेश झुनझुनवाला के 86.89 करोड़ निवेश से 3.4 फीसदी उछला शेयर

Tue, 05 Nov 2019 08:02 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Nov 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
yes bank share rises by 3.4 percent after rakesh jhunjhunwala buys stake
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : ट्विटर

यस बैंक में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला द्वारा 86.89 करोड़ रुपये में 0.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद शेयर कीमतों में नौ फीसदी का उछाल देखने को मिला। झुनझुनवाला ने शेयर बाजार में बैंक के करीब 1.3 करोड़ शेयर खरीदे हैं।  

विज्ञापन

इतना चढ़ गया शेयर 

सुबह के कारोबार में बैंक शेयर बीएसई पर करीब 8.77 फीसदी उछाल के साथ 71.90 रुपये पर पहुंच गया। करीब एक बजे बीएसई पर बैंक के शेयर 1.90 फीसदी उछलकर 68.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, क्लोजिंग 3.40 फीसदी बढ़त के साथ 68.35 रुपये पर हुई। बैंक का शेयर मंगलवार को बीएसई पर टॉप गेनर रहा। एनएसई पर 3.25 फीसदी चढ़कर 68.30 रुपये पर बंद हुआ। सोमवार को इंट्रा-डे में शेयर 15 फीसदी गिर गया था। हालांकि, बाद में रिकवरी करते हुए एक फीसदी नुकसान के साथ कारोबार खत्म किया।

विज्ञापन


वित्तीय संकट से गुजर रहे यस बैंक को निवेशकों से कुल 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रस्ताव मिले हैं। बैंक में अकेले आठ हजार करोड़ रुपये (120 करोड़ डॉलर) उत्तरी अमेरिका में स्थित एक निवेशक परिवार निवेश करेगा। हालांकि इस निवेश के बारे में किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिले 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

बैंक के सीईओ रवनीत गिल ने बताया कि इसके अलावा छह निजी इक्विटी और दो घरेलू म्यूचुअल फंड के कंशोर्सियम द्वारा 150 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। बैंक की कमेटी द्वारा निवेश के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद सारी जानकारी दे दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed