फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   year ender 2019 ipo market remains subdued to economic slowdown

YearEnder: 2019 में आर्थिक सुस्ती से ठंडा पड़ा आईपीओ बाजार

Thu, 26 Dec 2019 08:40 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 26 Dec 2019 08:40 PM IST
सार

  • 2019 में 60 फीसदी कम हुई आईपीओ से जुटाई गई पूंजी
  • 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए वर्ष 2019 में 16 आईपीओ के माध्यम से

विज्ञापन
year ender 2019 ipo market remains subdued to economic slowdown

विस्तार

अर्थव्यवस्था को लेकर जारी चिंताओं का असर इस साल आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पर भी नजर आया। दरअसल, वर्ष 2019 में आईपीओ के माध्यम से 12,362 करोड़ रुपये पूंजी जुटाई गई, जो 2018 के 30,959 करोड़ रुपये से 60 फीसदी कम धनराशि रही। प्राइम डाटाबेस द्वारा संग्रहित आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में सिर्फ 16 आईपीओ आए, जबकि 2018 में 24 आईपीओ आए थे।

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था लगातार मुश्किल दौर से गुजर रही है। सितंबर में समाप्त तिमाही के दौरान भारत की आर्थिक विकास दर 4.5 फीसदी रही थी, जो लगभग छह साल का निचला स्तर था। आगे भी सुधार की उम्मीद कम ही दिख रही है। यही वजह है कि सेबी से 51 हजार करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी हासिल करने के बावजूद 47 कंपनियों ने आईपीओ पेश नहीं किए हैं।
विज्ञापन


प्राइम डाटाबेस ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणय हल्दिया ने कहा कि हालांकि, बिक्री पेशकश और क्यूआईपी के माध्यम से 28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 81,174 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई गई, जबकि 2018 में इससे 63,651 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाई गई थी। लेकिन यह आंकड़ा 2017 के 1,60,032 करोड़ रुपये के अभी तक के उच्चतम स्तर से 49 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 में 36 आईपीओ के माध्यम से 67,147 करोड़ रुपये, जबकि 2016 में 26 आईपीओ से 26,494 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। वहीं 2015 में 15 आईपीओ से 13,614 करोड़ रुपये और 2014 में 5 आईपीओ से 1,201 करोड़ रुपये जुटाए गए।

773 करोड़ रुपये रहा आईपीओ का औसत आकार

वर्ष 2019 में सबसे बड़ा आईपीओ स्टर्लिंग एंड विलसन सोलर रहा, जिसके माध्यम से कंपनी ने 2,850 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं आईपीओ का औसत आकार 773 करोड़ रुपये रहा। कुल 16 आईपीओ के बाजार में आने से पहले महज तीन कंपनियों में पीई/वीसी निवेश देखने को मिला, जो पिछले वर्षों में एक बड़ा बदलाव था। इन पीई/वीसी जैसे निवेशकों ने ओएफएस के द्वारा 803 करोड़ रुपये जुटाए गए, जो आईपीओ के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का महज 6 फीसदी है। प्रवर्तकों ने ओएफएस के माध्यम से कुल 7,513 करोड़ रुपये जुटाए, जिसकी आईपीओ से मिली कुल रकम में 61 फीसदी हिस्सेदारी है। सात आईपीओ को बाजार से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जो 10 गुने से ज्यादा भरे गए।

आईआरसीटीसी रहा सबसे सफल आईपीओ

आईआरसीटीसी सबसे सफल आईपीओ रहा, जो 109 गुना भरा गया। इसके बाद उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक 100 गुना, सीएसबी बैंक 48 गुना, पॉलिकैब 36 गुना, निओजेन केमिकल्स 29 गुना और इंडियामार्ट इंटरमेश 20 गुना भरा गया।

हालांकि सूचीबद्धता के लिहाज से आईपीओ के लिए यह साल अच्छा रहा। सूचीबद्ध होने वाले कुल आईपीओ में से सात ने पहले दिन 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया। आईआरसीटीसी ने सबसे ज्यादा 128 फीसदी, सीएसबी बैंक ने 54 फीसदी, उज्जीवन ने 51 फीसदी, इंडियामार्ट ने 34 फीसदी, निओजेन केमिकल्स ने 23 फीसदी और पॉलिकैब ने 22 फीसदी रिटर्न दिया।



सबसे ज्यादा अहम बात यह रही कि इस साल सूचीबद्ध होने वाले सिर्फ दो शेयर सूचीबद्धता मूल्य से नीचे कारोबार कर रहे हैं, जबकि बाकी शेयर निर्गम मूल्य से 21 फीसदी से 170 फीसदी तक ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं पांच साल पहले सूचीबद्ध हुए एसएमई प्लेटफॉर्म पर 2019 में आईपीओ गतिविधियां खासी सुस्त रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed