फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   vodafone idea share increased by 31 percent google can purchase 5 percent stake

31 फीसदी उछला वोडाफोन आइडिया का शेयर, गूगल खरीद सकता है पांच फीसदी हिस्सेदारी

Fri, 29 May 2020 11:39 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 29 May 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
vodafone idea share increased by 31 percent google can purchase 5 percent stake
vodafone idea google - फोटो : amar ujala

वोडाफोन आइडिया के शेयर में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सुबह 11.28 बजे यह 1.80 अंक (31.03 फीसदी) के उछाल के साथ यह 7.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 6.35 के स्तर पर खुला था और गुरुवार को 5.80 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


दरअसल फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में संघर्ष कर रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया में गूगल पांच फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकता है। इस खबर के बाद ही कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल देखा गया। कहा जा रहा है कि निवेश की प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है। जल्द ही इसकी घोषणा आधिकारिक तौर पर हो जाएगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट जियो में भी हिस्सेदारी लेने की तैयारी में थी लेकिन यह सौदा ठंडे बस्ते में चला गया। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद वोडाफोन ने कहा है कि बाजार की अटकलों पर टिप्पणी नहीं करता है, वहीं गूगल ने भी इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक महीने में रिलायंस जियो में कई विदेशी कंपनियों ने 78562 करोड़ रुपये का निवेश किया है। रिलायंस जियो में निवेश की शुरुआत फेसबुक ने की थी। रिलायंस जियो में फेसबुक का निवेश भारत की किसी टेलीकॉम कंपनी में अब तक का सबसे बड़ा निवेश था। वहीं अब खबर है कि अल्फाबेट गूगल, वोडाफोन आइडिया में निवेश करने की तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed