फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   UTI AMC and Mazagon Dock Shipbuilders IPO opening from 29 september to 1 october

29 सितंबर को खुलेगा इन दो कंपनियों का IPO, 1 अक्तूबर तक निवेश का मौका

Thu, 24 Sep 2020 03:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Sep 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
UTI AMC and Mazagon Dock Shipbuilders IPO opening from 29 september to 1 october
आईपीओ - फोटो : pixabay

29 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने जा रहा है। दोनों कंपनियों का आईपीओ एक अक्तूबर को बंद होगा। जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है।

विज्ञापन


मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 135-145 प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि आईपीओ के तहत 3,05,99,017 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 444 करोड़ रुपये जुटेंगे। मूल्य दायरे के निचले स्तर पर 413 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। यस सेक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एडलवाइज फाइनेंशियल, आईडीएफसी सेक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल आईपीओ का प्रबंधन करेंगी।
विज्ञापन


यूटीआई एएमसी मैनेजमेंट 
यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायर 552 से 554 रुपये प्रति शेयर तय किया। एंकर निवेशकों के लिए बोलियां 28 सितंबर को खुलेंगी। यूटीआई एएमसी ने कहा कि आईपीओ के लिए मूल्य दायर 552-554 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 2,160 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निप्पन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और एचडीएफसी एएमसी के बाद यूटीआई एएमसी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाली तीसरी एएमसी होगी। यूटीआई एएमएसी के आईपीओ के तहत मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 3,89,87,081 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बैंक ऑफ बड़ौदा प्रत्येक आईपीओ के लिए 1,04,59,949 शेयरों की पेशकश करेंगे। 


वहीं पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और टी रो प्राइस इंटरनेशनल दोनों 38,03,617 शेयरों की बिक्री करेंगे। अभी एसबीआई, एलआईसी, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा प्रत्येक की यूटीआई एएमसी में 18.24 फीसदी की हिस्सेदारी है। अमेरिकी की टी रो प्राइस के पास कंपनी की 26 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी ने अपने पात्र कर्मचारियों के लिए दो लाख शेयर आरक्षित रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed