फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   us share market see its biggest ever downfall after 2011, Asian market too suffers

अमेरिकी शेयर बाजार में 2011 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट, एशिया सहित पूरे विश्व में दिखा असर

Tue, 06 Feb 2018 09:49 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
us share market see its biggest ever downfall after 2011, Asian market too suffers
dow jones

अमेरिकी शेयर बाजार में 2011 के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसका असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा। डाओ जोंस 1175 अंक से ज्यादा गिर गया। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर मंगलवार को साफ देखने को मिला और शेयर बाजार खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया और सेंसेक्स 1200 अंक से  नीचे चला गया। 

विज्ञापन


महंगी बांड यील्ड से अमेरिका में नींद उड़ी
अमेरिका में डाओ जोंस में भारी गिरावट का बड़ा कारण बांड यील्ड का महंगा होना बताया गया है। बांड यील्ड 2.88 फीसदी तक पहुंच गया, जिसकी वजह से अमेरिका के सबसे बड़े शेयर मार्केट धराशायी हो गए। इस वजह से पिछले 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इनमें 7 फीसदी का नुकसान देखा गया है। 
विज्ञापन


24345 पर बंद हुआ डाओ जोंस
सोमवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 1,175.2 अंक की भारी गिरावट के साथ 24,345.75 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शेयर मार्केट एसएंडपी 500 इंडेक्स 113.2 अंक यानि 4.1 फीसदी गिरकर 2,649 के स्तर पर बंद हुआ है। अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा बाजार न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के नैस्डैक में 273.4 अंक कमजोरी के साथ 6,967.5 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया के बाजार भी टूटे

us share market see its biggest ever downfall after 2011, Asian market too suffers
japan

इस गिरावट का असर एशियाई बाजारों में भी देखा गया। जापान का निक्केई हो या फिर हांगकांग का हैंगसेंग हर तरफ गिरावट का दौर जारी रहा। निक्केई 1,115 अंक की भारी गिरावट के साथ 21,567 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हैंगसेंग 1,005 अंक गिरकर 31,240 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 300 अंक यानि करीब 3 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,395 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 2.8 फीसदी गिरा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 2.3 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। ताइवान इंडेक्स 307 अंक की गिरावट के साथ 10,640 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed