फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Ujjivan Small Finance bank IPO listing in Share Market on thursday

59 फीसदी प्रीमियम के साथ उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया शेयर बाजार में आगाज

Thu, 12 Dec 2019 10:56 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 12 Dec 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Ujjivan Small Finance bank IPO listing in Share Market on thursday

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 12 दिसंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया। यह ऐसा आईपीओ है, जिसके लिए आईआरसीटीसी से ज्यादा आवेदन मिले हैं। बैंक के शेयर ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर अपने 37 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 56.76 फीसद के प्रीमियम के साथ 58 रुपये पर कारोबार शुरू किया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह इश्यू प्राइस पर 58.78 फीसद के प्रीमियम के साथ 58.75 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी ने शेयर मूल्य दायरा 36-37 रुपये प्रति शेयर तय किया था। इसका लॉट साइज 400 शेयरों का है।

विज्ञापन


आईपीओ को अंतिम दिन 166 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 750 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कुल 12.39 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 2,053 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। 

विज्ञापन

पहले दिन हुआ था 76 फीसदी सब्सक्राइब

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ पहले दिन ही बीएसई पर 76 फीसदी सब्सक्राइब हो गया, जिसमें खुदरा निवेशकों ने 4.34 गुणा ज्यादा आवेदन किया है। एनएसई पर यह आईपीओ 1.75 गुणा ज्यादा सब्सक्राइब हो गया। पहले ही दिन आईपीओ को कुल इश्यू साइज 12.39 करोड़ शेयर के मुकाबले 13.55 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। यह दूसरा स्मॉल फाइनेंस बैंक है, जो शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है। इससे पहले एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिस्ट हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिसंबर को खुला था आईपीओ 

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ दो दिसंबर को खुला था और चार दिसंबर को यह बंद होगा। इश्यू के लिए प्रति शेयर 36-37 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है और लॉट साइज 400 शेयर का है। यानी निवेशकों को कम से कम 14,800 रुपये का निवेश करना होगा। इसके लिए रिटेल निवेशकों के लिए 10 फीसदी हिस्सा रिजर्व है। वहीं शेयर-होल्डर्स के लिए 75 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व हैं। इस आईपीओ के जरिए बैंक का 1200 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। 



यह दो महीने में तीसरा आईपीओ है, जिसकी जबरदस्त ओपनिंग हुई है। इससे पहले आईआरसीटीसी और सीएसबी बैंक का आईपीओ आया था। इन दोनों के बाद उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ भी पहले ही दिन फुल सब्स्क्राइब हो गया। इस साल 13 आईपीओ आए, जिसमें से 12 ने पॉजिटीव रिटर्न दिया है। सीएसबी बैंक का आईपीओ 87 गुना ज्यादा सब्स्क्राइब हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed