फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   trade war fear gone from share market, sensex up by 107 points on 27 march

शेयर बाजार में ट्रेड वॉर का असर हुआ खत्म, सेंसेक्स में 107 अंकों की मजबूती

Tue, 27 Mar 2018 09:46 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
trade war fear gone from share market, sensex up by 107 points on 27 march
sensex

ग्लोबल मार्केट में ट्रेड वॉर का असर खत्म होने से भारतीय शेयर बाजार में भी इसका असर देखने को मिला और सेंसेक्स में 107 से ज्यादा अंकों की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं रुपया भी 9 पैसे की तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 33,173 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी भी 57 अंक की बढ़त के साथ 10,188 के स्तर पर हुई। 

विज्ञापन


अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
ग्लोबल बाजारों से शानदार संकेत देखने को मिल रहे हैं। कल के कारोबार में डाओ जोंस ने 669 अंकों की शानदार छलांग लगाई। अमेरिका-चीन में ट्रेड वॉर घटने के संकेत से माहौल सुधरा है। उधर एशियाई बाजारों की भी मजबूत शुरुआत हुई है। एसजीएक्स निफ्टी में भी तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ खुला
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन रुपये की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 64.78 के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे बढ़कर  64.87 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे तेल, सोने में दिखी तेजी
शानदार ग्लोबल संकेतो और यूएस-चीन ट्रेडवार के ठंडे पड़ने के आसार के बीच अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सोने और कच्चे तेल में मजबूती नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कायम है। वहीं सोना भी 1350 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर के ऊपर नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed