{"_id":"6193339a4cc4b17de1037c96","slug":"today-gold-becomes-expensive-silver-also-shines-know-the-value-of-your-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: आज सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक भी बढ़ी, यहां जानें क्या है आपके शहर का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: आज सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक भी बढ़ी, यहां जानें क्या है आपके शहर का भाव
Tue, 16 Nov 2021 10:00 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:00 AM IST
सार
Gold Silver Price Today:आज एमसीएक्स पर सोने का दाम 0.25 फीसदी बढ़ गए। इस बढ़त के बाद सोने की कीमत 49,420 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी बढ़त देखने को मिली। चांदी 66,940 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
मंगलवार को सोने की कीमत में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली। आज एमसीएक्स पर सोने के दाम 0.25 फीसदी बढ़ गया। इस बढ़त के बाद सोने की कीमत पिछले दिन के वायदा भाव 49,132 रुपये प्रति दस ग्राम से बढ़कर 49,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। सोने के साथ-साथ आज चांदी की चमक भी बढ़ी है। इसकी कीमत में 0.57 फीसदी की तेजी आई है। इस बढ़त के साथ चांदी का भाव बढ़कर 66,940 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। पिछले दिन वायदा कारोबार में चांदी की कीमत गिरावट के साथ 66,613 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि देश में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग होती है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन