फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   The countrys foreign exchange reserves declined by 1.45 billion to below 430 billion dollar

झटकाः जीडीपी के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 1.45 अरब डॉलर घटा

Sat, 31 Aug 2019 12:41 PM IST
Nilesh Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 31 Aug 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
The countrys foreign exchange reserves declined by 1.45 billion to below 430 billion dollar
डॅालर(सांकेतिक) - फोटो : Social Media

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 23 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 1.45 अरब डॉलर घट गया है। अब यह केवल 429.05 अरब डॉलर रह गया है। इस दौरान भारत का स्वर्ण भंडार भी कम हो गया है। विकास दर में कमी के बाद यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन

यह रही है स्थिति

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.20 अरब डॉलर की गिरावट आयी और यह 397.13 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 24.32 करोड़ डॉलर घटकर 26.87 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 42 लाख डॉलर घटकर 3.62 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 45 लाख डॉलर घटकर 1.43 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन

जीडीपी साढ़े छह साल के निचले स्तर पर

शुक्रवार को घोषित जीडीपी के आंकड़ों के मुताबिक यह पिछले साढ़े छह सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी 5.8 फीसदी से घटकर के पांच फीसदी रह गई है। वित्त मंत्रालय के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने इन आंकड़ों को जारी किया है। पिछले साल यह इसी दौरान आठ फीसदी के पार थी। वहीं पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में यह 5.8 फीसदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed