फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Tesla To Fire 10% Workforce, 14,000 Employees Brace For Sacking: Report

Tesla Layoffs: टेस्ला में जा सकती है 14,000 कर्मचारियों की नौकरी, कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का इस्तीफा

Tue, 16 Apr 2024 02:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 Apr 2024 02:10 PM IST
सार

Tesla Layoffs: टेस्ला की ओर से छंटनी की घोषणा ऑटो डिलीवरी में गिरावट की सूचना देने के कुछ दिनों बाद की गई है। कंपनी ने मांग को बढ़ाने के लिए अपने ईवी की कीमतों में कटौती का एलान किया है। टेस्ला के मुखिया एलन मस्क का इस महीने की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
Tesla To Fire 10% Workforce, 14,000 Employees Brace For Sacking: Report
Tesla Layoffs - फोटो : Social Media

विस्तार

एलन मस्क के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। कंपनी भूमिकाओं के दोहराव का हवाला देते हुए अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 10% से अधिक की छंटनी करने की योजना पर काम कर रही है। अगर यह फैसला लागू किया जाता है तो इससे 14,000 लोगों की नौकरी जा सकती है।

विज्ञापन


electrick.com की ओर से देखे गए एक  एक आंतरिक ईमेल में, सीईओ मस्क ने कहा कि तेज विकास के कारण कंपनी में भूमिकाओं का दोहराव हुआ है और "विकास के अगले चरण" के लिए लागत में कमी जरूरी हो गई है। मस्क ने लिखा, "जैसा कि हम कंपनी को विकास के अगले चरण के लिए तैयार करते हैं, ऐसे में लागत में कटौती समेत उत्पादकता बढ़ाने के लिए कंपनी के हर पहलू को देखना बेहद महत्वपूर्ण है। इस प्रयास के तहत हमने संगठन की गहन समीक्षा की है और वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या को 10% से अधिक घटाने का कठिन निर्णय लिया है। ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे मैं बहुत अधिक पसंद नहीं करता हूं, लेकिन यह किया जाना चाहिए।"
विज्ञापन


टेस्ला की ओर से यह घोषणा ऑटो डिलीवरी में गिरावट की सूचना देने के कुछ दिनों बाद की गई है। कंपनी ने मांग को बढ़ाने के लिए अपने ईवी की कीमतों में कटौती का एलान किया है। टेस्ला के मुखिया एलन मस्क का इस महीने की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम है। उन्मीद है कि इस दौरान वे भारत में टेस्ला का नया प्लांट खोलने की घोषणा करें। उन्होंने अपने एक्स प्रोफाइल पर पोस्ट किया था, "भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं!"।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ड्रू बग्लिनो ने दिया इस्तीफा
टेस्ला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ड्रू बग्लिनो ने कार निर्माता की नौकरी में कटौती के सबसे बड़े दौर के बीच कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। इलेक्ट्रिक-वाहन की मांग में कमी के बीच कंपनी ने अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 10% से अधिक की कटौती का प्लान बताया है। इसके परिणामस्वरुप कुछ डिवीजनों में 20% तक की छंटनी हो सकती है।


ड्रू बग्लिनो टेस्ला में चार नामित कार्यकारी अधिकारियों में से एक रहे हैँ। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, वह कंपनी की बैटरी, मोटर्स और ऊर्जा उत्पादों के लिए इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विकास इकाई का नेतृत्व कर रहे थे। उनके पास 18 वर्षों का कार्यानुभव है और उन्होंने पिछले साल टेस्ला के निवेशक दिवस सहित कई कार्यक्रमों में एलन मस्क के साथ मंच साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed