{"_id":"5add8fc94f1c1b85028b6044","slug":"tcs-market-cap-crosses-100-billion-dollar-mark-for-the-very-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"TCS ने छुआ नया कीर्तिमान, बनी 100 बिलियन डॉलर का मार्केट कैप पार करने वाली पहली कंपनी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
TCS ने छुआ नया कीर्तिमान, बनी 100 बिलियन डॉलर का मार्केट कैप पार करने वाली पहली कंपनी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
tcs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस का मार्केट कैप 6.80 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। टाटा ग्रुप की यह आईटी सर्विस कंपनी ऐसा मुकाम हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। शुक्रवार को भी कंपनी का मार्केट कैप 6.40 लाख करोड़ के पार चला गया था।
शेयरों में हुई 4 फीसदी की बढ़ोतरी
सोमवार को कंपनी के शेयरों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई थी, जिसके चलते कंपनी ने यह मुकाम हासिल किया है। सोमवार को कंपनी का शेयर 3429 रुपये पर खुला और बीएसई पर यह 3557 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं एनएसई पर कंपनी का स्टॉक 4.56 फीसदी बढ़कर 3557.90 रुपये पर पहुंच गया है।
इस वजह से बढ़ा मार्केट कैप
वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में कंपनी के स्टॉक में 6.5% की तेजी आई, जिससे कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़ा। टीसीएस के स्टॉक भी 52 हफ्ते के नए हाई 3399.90 रुपये पर शुक्रवार को पहुंच गया था। वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5.71% बढ़ा था। कंपनी को कुल 6904 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पूरे साल में टीसीएस का मुनाफा 4.5% बढ़ा है।
विज्ञापन
सालाना आधार पर कंपनी की आय 8.2% बढ़ी
इस दौरान टीसीएस की आय 29642 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का पूरे साल का रेवेन्यू 4.35% ग्रोथ के साथ 1,23,104 करोड़ रुपए रहा है। पूरे साल में नेट प्रॉफिट 1.8% ग्रोथ के साथ 25,826 करोड़ रुपये रहा है। मार्केट कैप के लिहाज से टीसीएस के बाद दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज है। उसका मार्केट कैप 5.8 लाख करोड़ रुपये है।
विश्व में एप्पल का सबसे बड़ा मार्केट कैप
दुनियाभर में एप्पल का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 49.9 लाख करोड़ रुपये का है, जो कि टीसीएस के कैप से करीब 8 गुना ज्यादा है। 38.3 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप से साथ गूगल की कंपनी एल्फाबेट दूसरे पायदान पर है। देश की ऑटोमेशन इंडस्ट्री में टाटा ने ही पिछले एक साल में इस तरह की ग्रोथ हासिल की है। इसमें बड़ा योगदान टाटा के लॉन्च किए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम का रहा।