{"_id":"5d8496ea8ebc3e93b31a6213","slug":"stocks-in-red-even-after-biggest-jump-in-share-market-in-last-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दशक में आई सबसे बड़ी तेजी के बाद भी इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
एक दशक में आई सबसे बड़ी तेजी के बाद भी इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट
Fri, 20 Sep 2019 02:37 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा से सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में पिछले 10 साल की सबसे बड़ी इंट्रा डे तेजी देखी है। तेजी के बावजूद कुछ कंपनियों के शेयर में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 2100 अंक यानी 5.83 फीसदी की बढ़त आई थी और निफ्टी में 627.90 अंक यानी 5.87 फीसदी की बढ़त आई थी, वहीं निफ्टी की पांच कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
इन शेयरों में आई गिरावट
- इन कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर भी शामिल हैं। दोपहर 2:20 बजे के करीब टेक महिंद्रा के शेयर में 0.56 फीसदी की गिरावट आई थी, जिसके बाद ये 699.50 के स्तर पर था।
- पावर ग्रिड के शेयर में 0.67 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद ये 199.80 के स्तर पर था।
- इंफोसिस के शेयर में 0.82 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद ये 814.30 के स्तर पर था।
- टीसीएस के शेयर में 1.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 2074 के स्तर पर था।
- एनटीपीसी के शेयर में 2.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद ये 119.15 के स्तर पर था।