{"_id":"6180c37f0fa33a4d8e19f85d","slug":"stock-market-update-sensex-opens-228-point-to-60-336-and-nifty-cross-18000-know-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: धनतेरस पर बरसा धन, बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 228.13 तो निफ्टी में 73.50 प्वाइंट की उछाल ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: धनतेरस पर बरसा धन, बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 228.13 तो निफ्टी में 73.50 प्वाइंट की उछाल
Tue, 02 Nov 2021 11:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:00 AM IST
सार
मंगलवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स व निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखी गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख के कारण मंगलवार को धनतेरस के दिन शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया। टीसीएस, मारुति, बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में बढ़त के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार अच्छा हुआ और सेंसेक्ट में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखी गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार के अनुसार बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 228.13 अंकों की बढ़त हुई, जिससे बाजार 0.38 प्रतिशत बढ़कर 60,366 पहुंच गया। वहीं निफ्टी में भी उछाल आया और 73.50 अंक यानी 0.41 प्रतिशत बढ़कर यह 18003.15 पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त एनटीपीसी में देखी गई। इसमें तीन प्रतिशत की बढ़त हुई। इसके अलावा मारुति, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, टाइटन के शेयर में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं सन फार्मा, इंडसइंड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील व कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट आई।
विज्ञापन
पिछले सत्र में सेंसेक्स 831.53 अंक बढ़कर 60,138.46 पर तो निफ्टी 258 अंक बढ़कर 17,929.65 पर बंद हुआ था।