फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   stock market slipped early Sensex closed down by 323 points Nifty fell by 88 points

Stock Market Closed: शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 323 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में 88 अंक की गिरावट

Wed, 24 Nov 2021 03:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Nov 2021 03:38 PM IST
सार

Stock Market Closed: कारोबार के अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 फीसदी टूटकर 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 88.30 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
stock market slipped early Sensex closed down by 323 points Nifty fell by 88 points
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला था, लेकिन कारोबार के अंत तक यह बढ़त कायम नहीं रह सकी। एक दिन की रौनक के बाद आज फिर बाजार में मायूसी देखने को मिली।कारोबार के अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 फीसदी टूटकर 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 88.30 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के अंतिम समय में भी सेंसेक्स 508 अंक तक गिर गया था। आज पेटीएम और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। 

विज्ञापन


53 अंक की बढ़त के साथ खुला था सेंसेक्स
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स ने 53 अंक की तेजी के साथ 58,717 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि निफ्टी ने 21 अंक की बढ़त के साथ 17,524 के स्तर पर शुरुआत की थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को टूटी थी चार दिनों की सुस्ती
शेयर बाजार में चार दिनों तक लगातार जारी रही गिरावट आखिरकार मंगलवार को बाजार बंद होने पर खत्म हो गई थी। इसके बाद बुधवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर की थी। बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स 198.44 अंक या 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 58664.55 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 86.80 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17503.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed