फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market Sensex nifty index as on 15 april 2021 live updates sensex and nifty are down and bank and auto share decrease

Sensex, Nifty Today: शुरुआती बढ़त के बाद लाल निशान में बाजार, सेंसेक्स में 311 अंकों की गिरावट

Thu, 15 Apr 2021 12:26 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 15 Apr 2021 12:26 PM IST
सार

गुरुवार को बाजार हल्के उतार-चढ़ाव के साथ खुला। सेंसेक्स 31.29 अंकों की मामूली गिरावट के साथ खुला तो वहीं निफ्टी 17.6 अंकों की बढ़त के साथ खुला।

विज्ञापन
Stock market Sensex nifty index as on 15 april 2021 live updates sensex and nifty are down and bank and auto share decrease
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

गुरुवार को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ खुले। बाजार के खुलने के दौरान सेंसेक्स में हल्की गिरावट थी लेकिन निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 31.29 अंकों की गिरावट के साथ खुला तो वहीं निफ्टी 17.6 अंकों की बढ़त के साथ खुला था। हालांकि शुरुआती दो मिनट की ट्रेडिंग में ही सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली।

विज्ञापन


बाजार खुलने के तीन घंटे के बाद की बात करें तो 250 से ज्यादा अंक यानी 0.52 फीसदी तक नीचे जा चुका है और निफ्टी में भी 75 अंकों यानी कि 0.52 फीसदी की गिरावट है। इससे पहले मंगलवार बीएसई सेंसेक्स 660.68 अंक उछलकर 48,544.06 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 194 अंक की बढ़त के साथ 14,504.80 पर बंद हुआ। बता दें कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के कारण सोमवार को सेंसेक्स में करीब 1700 अंकों की भारी गिरावट दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बहुत ज्यादा तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के दो लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और दूसरे दिन भी एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बात करें एशियाई शेयर बाजारों की तो वहां हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 325 अंकों की गिरावट के साथ 28,551 पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपॉजिट इंडेक्स भी 35 अंक की गिरावट के साथ 3,381 पर आ गया। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सात अंकों की मामूली बढ़त के साथ 3,189 पर कारोबार कर रहा है। 


ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में नौ अंकों की बढ़त दिखी और वो 7,289 पर पहुंच गया। इसके अलावा जापान का निक्केई इंडेक्स 11 अंकों की बढ़त के साथ 29,632 पर कारोबार कर रहा है। वहीं बुधवार को अमेरिकी बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बता दें कि भारत के शेयर बाजार पर कोरोना के दैनिक मामलों का असर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed