{"_id":"62033b05d53add22103e5868","slug":"stock-market-rises-sensex-opens-with-a-gain-of-400-points-nifty-closes-to-17400","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Rise: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक की बढ़त लेकर खुला, निफ्टी 17400 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Rise: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक की बढ़त लेकर खुला, निफ्टी 17400 के करीब
Wed, 09 Feb 2022 09:25 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Feb 2022 09:25 AM IST
सार
Stock Market Opened On Green Mark: कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त लेते हुए हरे निशान पर खुला। फिलहहाल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 419 अंक की तेजी के साथ 58,228 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के इंडेक्स निफ्टी ने 125 अंकों की जबरदस्त उछाल लेते हुए 17,392 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त लेते हुए हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 400 अंक उछलकर खुला और फिलहाल 419 अंक की तेजी के साथ 58,228 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के इंडेक्स निफ्टी ने 125 अंकों की जबरदस्त उछाल लेते हुए 17,392 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को बढ़त लेकर बंद हुआ था बाजार
गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद आखिरकार अंत में हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 187 अंक की तेजी लेकर 57,808 के स्तर पर, जबकि निफ्टी सूचकांक 53 अंकों की बढ़त लेते हुए 17,266 के स्तर पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स बीते दिन 480 अंक तक टूटा था।
विज्ञापन
सोमवार को 1024 अंक टूटा था सेंसेक्स
बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर गिरावट में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर नजर आए और अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 1024 अंक फिसलकर 58 हजार के नीचे आकर 57,621 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 303 अंकों की गिरावट के साथ 17,300 से नीचे आकर 17,213 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि कारोबार के दौरान सेंसेक्स सोमवार को 1400 अंक तक, जबकि निफ्टी 333 अंक तक टूटा था। इस जोरदार गिरावट के चलते निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन