फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market slipped Sensex fell by 700 points Nifty also on red mark

Stock Market: शुरुआती तेजी से फिसला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

Fri, 17 Dec 2021 09:44 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Dec 2021 09:44 AM IST
सार

Stock Market Open On Green Mark:आज बीएसई का सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 120.49 अंक या 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 58,021.63 के स्तर पर खुला था। लेकिन फिर कारोबार में गिरावट शुरू हो गई, फिलहाल सेंसेक्स 700 अंक टूट चुका है। 

विज्ञापन
Stock Market slipped Sensex fell by 700 points Nifty also on red mark
sensex

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 120.49 अंक या 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 58,021.63 के स्तर पर खुला। एनएसई का निफ्टी भी 27.60 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी लेकर 17,276 के स्तर पर खुला। लेकिन कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनट में पासा पलट गया और दोनों सूचकांक धराशाई हो गए। फिलहाल, सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 57,215 पर पहुंच गया है। टाइटन का शेयर 4 फीसदी के करीब टूटा है जबकि रिलायंस, इंडसइंड बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 3 फीसदी तक फिसल गए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लगा था और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए था। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 113.11 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 57,901.14 के स्तर पर पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 29 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी लेकर 17,248.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed