{"_id":"61f7b5676d96e051e62185dd","slug":"stock-market-rises-before-budget-2022-sensex-jumps-over-800-points-nifty-crosses-17300","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17300 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17300 के पार
Mon, 31 Jan 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Jan 2022 03:40 PM IST
सार
Stock Market Rises Before Budget 2022: देश का आम बजट कल 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सेंसेक्स 813 अंकों की उछाल के साथ 58 हजार के पार निकल गया। यह 58,014 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 238 अंकों की तेजी लेकर 17,339 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का आम बजट कल 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 813 अंकों की उछाल के साथ 58 हजार के पार निकल गया। यह 58,014 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 238 अंकों की तेजी लेकर 17,339 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स ने 663 अंक उछलकर 57,862 पर, जबकि निफ्टी 199 की तेजी लेकर 17301.50 पर कारोबार की शुरुआत की थी। शेयर बाजार को हर बार की तरह इस बार भी बजट से काफी उम्मीदें हैं। अगर सरकार बाजार की उम्मीदों के अनुसार बजट पेश कर पाई तो इस सप्ताह बाजार में और रौनक दिखाई देगी।
विज्ञापन
बात दें कि बीते शुक्रवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बिकवाली के दबाव में बीएसई का सेंसेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ 57,200 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का सूचकांक निफ्टी मामूली 5 अंकों की कमी के साथ 17,104 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन