फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market rise for the second consecutive week Foreign investors continued selling news in hindi

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी, विदेशी निवेशकों ने जारी रखा बिकवाली का सिलसिला

Sat, 28 May 2022 04:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 28 May 2022 04:50 PM IST
सार

बीते सप्ताह भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने तेजी बिकवाली की। एफआईआई ने 9,688.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 11,257.63 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

विज्ञापन
Stock Market rise for the second consecutive week Foreign investors continued selling news in hindi
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार दूसरे सप्ताह शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को 1.02 फीसदी या 558.27 अंक की बढ़त के साथ 54,885 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 86 अंक 0.53 फीसदी चढ़कर 16,352 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


इन इंडेक्स में तेजी और गिरावट
बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स रूपा एंड कंपनी, ग्लोबस स्पिरिट्स, जिंदल स्टेनलेस, इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज, बिड़ला टायर्स, फ्यूचर रिटेल समेत अन्य 2.7 प्रतिशत नीचे बंद हुए थे। जबकि लाभ पाने वालों की बात करें तो ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज, बैंको प्रोडक्ट्स (इंडिया), स्टर्लिंग टूल्स, एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल, ब्लिस जीवीएस फार्मा, एस्ट्राजेनेका फार्मा, एआईए इंजीनियरिंग और जिंदल पॉली फिल्म्स बढ़त में रहे। मिडकैप इंडेक्स में कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, बायर क्रॉपसाइंस, गोदरेज इंडस्ट्रीज, अशोक लीलैंड और जुबिलेंट फूडवर्क्स लाभ में रहे। जबकि जिंदल स्टील एंड पावर, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, ऑयल इंडिया को घाटा हुआ। 
विज्ञापन


लार्ज कैप इंडेक्स में इन्हें हुआ फायदा
बीते सप्ताह बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स की बात करें तो यह भी सपाट बंद हुआ। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, इंटरग्लोब एविएशन, वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम), जोमैटो, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी प्रमुख लाभार्थियों में से थे। इसके विपरीत डिविस लैबोरेट्रीज, एनएमडीसी, पिरामल एंटरप्राइजेज, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन में 10 से 18 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई बैंक इंडेक्स चार फीसदी चढ़ा 
सेक्टोरल मोर्चे पर नजर दौड़ाएं तो बीएसई बैंक इंडेक्स चार फीसदी, जबकि बीएसई ऑटो इंडेक्स 3.3 प्रतिशत बढ़ा। इसके अलावा बीएसई मेटल इंडेक्स में आठ फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 3.6 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 3.2 फीसदी की गिरावट दिखाई दी। यहां बता दें कि पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया भी सपाट बंद हुआ था। यह 27 मई को 77.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, इससे पहले 20 मई को यह 77.54 पर बंद हुआ था।


विदेशी निवेशकों ने इतने शेयर बेचे 
बीते सप्ताह भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने तेजी बिकवाली की। एफआईआई ने 9,688.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 11,257.63 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की। यहां बता दें कि मई महीने में अब तक एफआईआई ने 53,790.99 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं और डीआईआई ने 47,465.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed