{"_id":"628710f3b5baa8347901083e","slug":"stock-market-opened-with-gain-sensex-rise-nifty-up-latest-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Rise: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16200 के पार पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Rise: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16200 के पार पहुंचा
Fri, 20 May 2022 01:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 May 2022 01:19 PM IST
सार
Stock Market Opened On Green Mark Today: शुक्रवार को शेयर बाजार ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए तेज वापसी की। बीएसई के सेंसेक्स सूचकांक ने बीते दिन की जोरदार गिरावट से उबरते हुए 773 अंक या 1.46 फीसदी उछलकर 53,565 के स्तर पर कारोबार शुरू किया, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 240 अंक या 1.52 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,050 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। दिन बढ़ने के साथ ही ये बढ़त और भी तेज होती जा रही है। फिलहाल, सेंसेक्स 1325 अंक की उछाल के साथ 54,117 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 399 अंक की तेजी लेते हुए 16,208 के स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने बीते दिन की जोरदार गिरावट से उबरते हुए 773 अंक या 1.46 फीसदी उछलकर 53,565 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 240 अंक या 1.52 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,050 के स्तर पर खुला था। बाजार खुलने के साथ लगभग 1547 शेयरों में तेजी, 257 शेयरों में गिरावट और 64 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन
बीते कारोबारी सत्र गुरुवार की बात करें तो कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया और दिनभर जोरदार गिरावट के साथ कारोबार किया। बीएसई का सेंसेक्स 1416 अंक या 2.61 फीसदी टूटकर 52,792 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 431 अंक या 2.65 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 15,809 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को 6.7 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी थी।
विज्ञापन