फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Opened with gain sensex rise more than 500 points nifty on green mark

Stock Market: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स में 500 से ज्यादा तेजी, निफ्टी भी हरे निशान पर

Tue, 26 Apr 2022 09:33 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Apr 2022 09:33 AM IST
सार

Stock Market Opened On Green Mark Today: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने 534 अंक या 0.94 फीसदी बढ़कर 57,114 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की, जबकि निफ्टी सूचकांक 168 अंक या 0.99 फीसदी की उछाल लेते हुए 17,122 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Stock Market Opened with gain sensex rise more than 500 points nifty on green mark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार दो दिन की सुस्ती से उबरते हुए हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने 534 अंक या 0.94 फीसदी बढ़कर 57,114 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 168 अंक या 0.99 फीसदी की उछाल लेते हुए 17,122 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ लगभग 1739 शेयरों में तेजी आई है, 322 शेयरों में गिरावट आई है और 60 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुलकर लाल निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 617 अंक या 1.08 फीसदी टूटकर 56,580 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 218 अंक या 1.27 फीसदी की गिरावट लेते हुए 16,994 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


यहां बता दें कि बीते शुक्रवार को भी सेंसेक्स में भारी गिरावट आई थी जो कि सोमवार को भी जारी रही। शुक्रवार को सेंसेक्स 714 अंक या 1.23 फीसदी फिसलकर 57,197 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 221 अंक टूटकर व17,172 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार और सोमवार को आई दो दिन की गिरावट के चलते निवेशकों को 6,47,485 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 2,65,29,672 करोड़ रुपये पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed