{"_id":"61de51739ad71d3ff66a4284","slug":"stock-market-opened-with-gain-sensex-close-to-61-thousand-nifty-up-100-points-bse-nse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock market: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 61 हजार के पार, निफ्टी में 140 अंक की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock market: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 61 हजार के पार, निफ्टी में 140 अंक की तेजी
Wed, 12 Jan 2022 11:15 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:15 AM IST
सार
Stock Market Open On Green Mark: बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज दो घंटे के कारोबार के द 450 अंक की तेजी के साथ 61 हजार के स्तर को पार कर गया। फिलहाल सेंसेक्स 61,014 पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि सेंसेक्स ने सोमवार को 60 हजार का आंकड़ा पार किया था। आज आई तेजी के चलते मार्केट कैप 276.64 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन रौनक देखने को मिल रही है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 450 अंक की तेजी के साथ 61 हजार के स्तर को पार कर गया। फिलहाल सेंसेक्स 61,014 पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 526 अंक चढ़कर 61,134 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 141 अंक की बढ़त लेकर 18,197 पर कारोबार कर रहा है।
मार्केट कैप में आज फिर आया उछाल
गौरतलब है कि सेंसेक्स ने सोमवार को 60 हजार का आंकड़ा पार किया था। आज आई तेजी के चलते मार्केट कैप 276.64 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। मंगलवार को बाजार में आई तेजी के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 275.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा था।
312 अंक चढ़कर खुला था सेंसेक्स
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। कारोबार शुरू होने के साथ ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 312 अंक उछलकर 60,946 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही एनएसई के निफ्टी ने 101 अंक की तेजी के साथ 18,154 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को हरे निशान पर हुआ था बंद
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 60,617 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 52 अंकों की बढ़त लेकर 18,055 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था।