फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Opened On red mark sensex fall nifty also down know latest update here

Stock Market: शेयर बाजार की धीमी शुरुआत,सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

Tue, 05 Apr 2022 09:37 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 05 Apr 2022 09:37 AM IST
सार

Stock Market Opened On Red Mark: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी शुरुआत हुई। सेंसेक्स 20 अंक या 0.03 फीसदी नीचे 605914 पर और निफ्टी पांच अंक या 0.03 फीसदी ऊपर 18058 के स्तर पर खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 263 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
Stock Market Opened On red mark sensex fall nifty also down know latest update here
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय सूचकांक लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 20 अंक या 0.03 फीसदी नीचे 605914 पर और निफ्टी पांच अंक या 0.03 फीसदी ऊपर 18058 के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के तुरंत बाद निफ्टी में भी गिरावट आ गई। लगभग 1795 शेयरों में तेजी आई है, 366 शेयरों में गिरावट आई है और 67 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स और एमएंडएम प्रमुख लाभ में थे, जबकि एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरावट के साथ खुले। फिलहाल, सेंसेक्स 263 अंक की गिरावट के साथ 60,335 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, तो निफ्टी 62 अंक फिसलकर 17,990 के स्तर पर आ गया है।

विज्ञापन


सोमवार को आई थी जोरदार तेजी
इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार जबरदस्त बढ़त लेते हुए बंद हुआ था। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद दोनों इंडेक्स अंत में तेजी के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1335 की तेजी के साथ 60,612 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 383 अंकों की उछाल भरते हुए 18,053 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed