फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market opened on red mark sensex down nifty slips latest update here

Stock Market: आज फिर शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 392 अंक टूटा, निफ्टी 15300 के स्तर पर

Fri, 17 Jun 2022 09:33 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jun 2022 09:33 AM IST
सार

Stock Market Opened With Fall Again: सेंसेक्स ने 392 अंक या 0.76 फीसदी नीचे 51,103 पर और निफ्टी ने 116 अंक या 0.76 फीसदी टूटकर 15,244 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बाजार खुलने के साथ लगभग 522 शेयरों में तेजी आई है।

विज्ञापन
Stock market opened on red mark sensex down nifty slips latest update here
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स ने 392 अंक या 0.76 फीसदी नीचे 51,103 पर और निफ्टी ने 116 अंक या 0.76 फीसदी टूटकर 15,244 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बाजार खुलने के साथ लगभग 522 शेयरों में तेजी आई है, 1297 शेयरों में गिरावट आई है और 86 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन


निफ्टी पर प्रमुख नुकसान में विप्रो, टीसीएस, टाइटन कंपनी, अदानी पोर्ट्स और एचसीएल टेक शामिल थे, जबकि लाभ में कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज थे। बीते कारोबारी दिन गुरुवार को दोनों इंसेक्स जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1046 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 51,496 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 332 अंक फिसलकर साल के निचले स्तर 15,360 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed