{"_id":"6243d57d5c8144753e55dd80","slug":"stock-market-opened-on-green-mark-today-sensex-rise-more-than-300-points-nifty-crosses-17400","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17400 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17400 के पार
Wed, 30 Mar 2022 09:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:29 AM IST
सार
Stock Market Opened On Green Mark: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का सेंसेक्स 343 अंक की तेजी लेते हुए 58,286 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 90 अंकों की उछाल के साथ 17,400 के पार कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल सेंसेक्स 624 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का सेंसेक्स 343 अंक की तेजी लेते हुए 58,286 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 90 अंकों की उछाल के साथ 15,400 के पार कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी 17,415 के स्तर पर खुला। इस दौरान बीएसई के 30 में से 26 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। बाजार की शुरुआत में 1591 शेयर बढ़त में खुले, वहीं 417 में गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
दिन बढ़ने के साथ ही शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली। फिलहार, दो घंटे के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 624 अंक की तेजी के साथ 58,568 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 161 अंकों की उछाल के साथ 17,486 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स 350 अंक या 0.61 फीसदी की उछाल के साथ 57,944 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक की तेजी लेते हुए 17,325 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन