फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Opened On Green Mark Today Sensex Rise 270 points nifty crosses 17200

Stock Market: सुस्ती से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 270 अंक उछलकर खुला, निफ्टी 17200 के पार पहुंचा

Tue, 19 Apr 2022 09:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Apr 2022 09:27 AM IST
सार

Stock Market Opened On Green Mark Today: बीते कारोबारी दिन की जोरदार गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 269 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 57,436 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 93 अंक या 0.54 फीसदी की उछाल के साथ 17,266 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 

विज्ञापन
Stock Market Opened On Green Mark Today Sensex Rise 270 points nifty crosses 17200
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सकारात्मक एशियाई बाजारों के बीच भारतीय शेयर बाजार बीते दिन की भारी गिरावट से उबरते हुए खुला। बाजार के दोनों इंडेक्स ने हरे निशान पर शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 269 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 57,436 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 93 अंक या 0.54 फीसदी की उछाल के साथ 17,266 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 

विज्ञापन


बाजार की शुरुआत के साथ लगभग 1687 शेयरों में तेजी आई है, 328 शेयरों में गिरावट आई है और 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में बड़ा भूचाल आया था और दोनों सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 1172 अंक या 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 57,166 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 292 अंक या 1.67 फीसदी फिसलकर 17,184 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed