{"_id":"61b1811f8aff672955408f66","slug":"stock-market-opened-on-green-mark-sensex-up-200-points-nifty-crosses-17500","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, निफ्टी 17500 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, निफ्टी 17500 के पार
Thu, 09 Dec 2021 09:38 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Dec 2021 09:38 AM IST
सार
Stock Market Opened On Green Mark: शेयर बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंक उछलकर खुला, तो एनएसई का निफ्टी भी बढ़त के साथ 17500 के स्तर को पार पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय सूचकांकों ने आज तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंक उछलकर खुला, तो एनएसई का निफ्टी भी बढ़त के साथ 17500 के स्तर को पार पहुंच गया। सेंसेक्स ने 202.10 अंक या 0.34 फीसदी बढ़कर 58,851.78 पर और निफ्टी ने 57.40 अंक या 0.33 फीसदी ऊपर 17527.20 पर कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन
इन शेयरों में दिखाई दी तेजी
कारोबार शुरू होते ही लगभग 1409 शेयरों में तेजी आई, 359 शेयरों में गिरावट आई और 73 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर एमएंडएम, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख लाभ में थे, जबकि टीसीएस, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक, डिविस लैब्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दिख रही है।
विज्ञापन
जोरदार बढ़त लेकर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1016.03 अंक या 1.76 फीसदी की उछाल के साथ 58,649.68 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 293.05 अंक या 1.71 फीसदी की तेजी लेकर 17,469.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन