{"_id":"623d3e96c460b11b372b7641","slug":"stock-market-opened-on-green-mark-sensex-up-190-points-nifty-also-rise-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शुरुआती बढ़त से फिसला बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 17200 से नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शुरुआती बढ़त से फिसला बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 17200 से नीचे
Fri, 25 Mar 2022 11:56 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:56 AM IST
सार
Stock Market Opened On Green Mark: शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक जहां 188 अंक की उछाल भरते हुए खुला, तो वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 47 अंक की तेजी के साथ 17,200 के पार कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल, सेंसेक्स 109 अंक टूटकर 57,487 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 188 अंकों की बढ़त आई और इसने 57,784 के स्तर पर शुरुआत की। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 47 अंक उछलकर 17,269 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेक्स 109 अंक की गिरावट के साथ 57,487 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 32 अंक टूटकर 17,190 के स्तर पर आ गया है।
विज्ञापन
इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई और गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 89 अंक फिसलकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 23 अंक की गिरावट के साथ 17,223 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
भले ही शेयर बाजार में उथल-पुथल भरा माहौल हो लेकिन इस बीच शुक्रवार को आई जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2022 में भारतीयों के द्वारा की गई बचत में शेयर बाजार में किए गए निवेश की हिस्सेदारी बढ़कर 4.8 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पिछले साल समान अवधि यानी मार्च 2021 में यह आंकड़ा 4.3 फीसदी पर था। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों आंकड़े साल 2008 के बाद सबसे हाई हैं। बता दें कि 2008 में कुल बचत में बाजार का हिस्सा 4.2 फीसदी पर था।
विज्ञापन