{"_id":"624fb35f92186163f63c0646","slug":"stock-market-opened-on-green-mark-sensex-rise-more-than-200-points-nifty-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: आरबीआई के नतीजों से पहले चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: आरबीआई के नतीजों से पहले चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी
Fri, 08 Apr 2022 09:30 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:30 AM IST
सार
Stock Market Opened On Green Mark Today: शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिल रही है। दो तीन दिनों की सुस्ती से उबरते हुए सेंसेक्स 220 अंक की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी ने 17,700 के स्तर से ऊपर कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणामों की घोषणा करने वाला है। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 220 अंक या 0.37 फीसदी की तेजी लेते हुए 59255 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 77 अंक या 0.43 फीसदी की उछाल के साथ 17716 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन
बाजार खुलने के साथ लगभग 1677 शेयरों में तेजी आई, 297 शेयरों में गिरावट आई और 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 575 अंक टूटकर 59,035 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंक फिसलकर 17,665 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन