फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market opened On green mark sensex rise more tha 200 points nifty crosses 17000

Stock Market: शेयर बाजार ने तोड़ी सुस्ती, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17000 के पार

Wed, 20 Apr 2022 09:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Apr 2022 09:31 AM IST
सार

Stock Market Opened On Green Mark: बुधवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। सेंसेक्स सूचकांक 214 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 56,677 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी सूचकांक ने 57 अंक या 0.34 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,016 के स्तर पर कारोबार की शुरूआत की। 

विज्ञापन
Stock Market opened On green mark sensex rise more tha 200 points nifty crosses 17000
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय सूचकांक की शुरुआत सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 214 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 56,677 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 57 अंक या 0.34 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,016 के स्तर पर कारोबार की शुरूआत की। 

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ लगभग 1458 शेयरों में तेजी आई, 512 शेयरों में गिरावट आई और 83 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल थे, वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो कोटक महिंद्रा बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला, एचयूएल और एचडीएफसी लाइफ इस सूची में रहे। इससे पहले बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में तेज गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 703 अंक या 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 56,463 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 215 अंक या 1.25 फीसदी फिसलकर 16,958 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed