{"_id":"61d3c64b85d6fb522568a790","slug":"stock-market-opened-on-green-mark-bse-sensex-jumped-more-than-160-points-nifty-also-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market : शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 160 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market : शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 160 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी
Tue, 04 Jan 2022 09:30 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:30 AM IST
सार
Stock Market Open On Green Mark: बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने 167.49 अंक या 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 59350.71 पर कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 17600 से ऊपर के साथ सकारात्मक स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने 167.49 अंक या 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 59350.71 पर कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 17600 से ऊपर के साथ सकारात्मक स्तर पर खुला। निफ्टी 48.10 अंक या 0.27 फीसदी की शुरुआती बढ़त लेते हुए 17673.80 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1808 शेयरों में तेजी आई है, 309 शेयरों में गिरावट आई है, जबकि 71 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी पर एनटीपीसी, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व प्रमुख लाभ में थे, जबकि टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे।
विज्ञापन