फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market opened on green mark BSE Sensex jumped more than 160 points Nifty also rise

Stock Market : शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 160 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी तेजी

Tue, 04 Jan 2022 09:30 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Jan 2022 09:30 AM IST
सार

Stock Market Open On Green Mark: बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने 167.49 अंक या 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 59350.71 पर कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 17600 से ऊपर के साथ सकारात्मक स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
stock market opened on green mark BSE Sensex jumped more than 160 points Nifty also rise
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने 167.49 अंक या 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 59350.71 पर कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 17600 से ऊपर के साथ सकारात्मक स्तर पर खुला। निफ्टी 48.10 अंक या 0.27 फीसदी की शुरुआती बढ़त लेते हुए 17673.80 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1808 शेयरों में तेजी आई है, 309 शेयरों में गिरावट आई है, जबकि 71 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी पर एनटीपीसी, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व प्रमुख लाभ में थे, जबकि टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed