{"_id":"61f8ae93091c9b7f3c2f9c62","slug":"stock-market-open-on-green-mark-before-the-budget-sensex-jumped-550-points-nifty-crossed-17400","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Open: बजट से पहले शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी 17400 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Open: बजट से पहले शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी 17400 के पार
Tue, 01 Feb 2022 09:23 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:23 AM IST
सार
Stock Market Open On Green Mark: बजट पेश होने से पहले मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। फिलहाल सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा बढ़त पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज देश का आम बजट पेश होने वाला है। सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में बजट पेश करने वाली है। इससे पहले शेयर बाजार में आज रौनक देखने को मिल रही है। बीएसई का सेंसेक्स 542 अंक की उछाल के साथ 58,557 पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी ने 151 अंक की उछाल लेकर 17,491 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेक्स में 650 अंक से ज्यादा का उछाल आ चुका है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 813 अंक यानी उछल कर 58,014 बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 237 अंक की बढ़त के साथ 17,339 पर पहुंच गया था। बता दें कि पिछले एक दशक में यह पहला मौका है जब बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बीते साल के आंकड़ों को देखें तो आम बजट से पहले विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में गिरावट का रुख रहता था। लेकिन इस बार बाजार में रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन