फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Latest Update News Sensex lost 634 points Nifty also closed on red mark

Stock Market Closed: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन धड़ाम, सेंसेक्स 634 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद

Thu, 20 Jan 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Jan 2022 03:40 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स दिन भर की तेज गिरावट देखने के बाद अंत में 634 अंक टूटकर 59,464 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Stock Market Latest Update News Sensex lost 634 points Nifty also closed on red mark
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स दिन भर की तेज गिरावट देखने के बाद अंत में 634 अंक टूटकर 59,464 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी भी बाजार खुलने के साथ ही लाल निशान पर कारोबार करता रहा और अंत में 181 अंक की गिरावट के साथ 17,757 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 923 अंक तक टूटकर 59,200 के स्तर पर पहुंच गया था। इसके साथ ही निफ्टी भी 248 अंक तक फिसलकर 17,689 के स्तर पर पहुंच गया था।  
विज्ञापन


तीन दिनों में 2000 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स
इससे पहले मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 131 अंक टूटकर 60 हजार के नीचे आकर 59,967 के स्तर पर खुला था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 29 अंक की गिरावट के साथ 17,914 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। गौरतलब है कि बीएसई का सेंसेक्स तीन दिन की गिरावट में 2,000 अंक से अधिक टूट चुका है।
विज्ञापन


निवेशकों को तीन दिनों में भारी नुकसान
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में चल रही बढ़त के दौरान सेंसेक्स 61,385 के स्तर पर पहुंच गया था। उस समय बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल वैल्यू 2,80,02,438 करोड़ रुपये थी। फिर बाजार में गिरावट का दौर शुरू हुआ और बुधवार को वैल्यू कम होकर 2,74,85,912 करोड़ पर आ गई और इसके चलते निवेशकों को 5.15 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ। वहीं आज की बड़ी गिरावट के बाद यह घाटा और भी बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को 656 अंक टूटा था सेंसेक्स
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट का दौर जारी रहा था। इस बीच दिन के कारोबार में सेंसेक्स 783 अंक तक टूटकर 60 हजार के स्तर से नीचे 59,971 पर पहुंच गया था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 225 अंकों की भारी गिरावट के बाद 18000 के स्तर से नीचे तक लुढ़क गया। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स में कुछ सुधार हुआ और यह 656 अंक टूटकर 60,098 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 175 अंक गिरकर 17,938 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed