फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market latest Update in Hindi BSE Sensex closed by 85 points gain NSE Nifty also rose

Stock Market Closed: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 85 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी

Thu, 13 Jan 2022 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Jan 2022 03:43 PM IST
सार

Stock Market Closed On Green Mark: लगातार चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। हालांकि, आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बाजार के दोनों सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,258 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
stock market latest Update in Hindi BSE Sensex closed by 85 points gain NSE Nifty also rose
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock

विस्तार

लगातार चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। हालांकि, आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बाजार के दोनों सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,258 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


इससे पहले आज बाजार मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते बाजार हल्की सुस्ती के साथ खुला था। गौरतलब है कि बीते कारोबारी बुधवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था।  बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 533 अंक की तेजी के साथ 61 हजार के स्तर को पार पहुंचकर 61,150 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 156 अंक की बढ़त लेकर 18,212 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 गिरावट में रहे, जबकि 19 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। गिरने वाले प्रमुख शेयर में एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, मारुति, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा जैसे नाम शामिल रहे। वहीं बढ़त वाले प्रमुख शेयरों की बात करें तो पावरग्रिड, टाटा स्टील, इंफोसिस, सन फार्मा, रिलायंस, टाइटन, टीसीएस और एनटीपीसी के शेयरों में उछाल आया। विप्रो के शेयर में सबसे ज्यादा 6 फीसदी की गिरावट आई, जबकि टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा 6 फीसदी से अधिक की बढ़त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed