फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market latest update closed on red mark sensex slips 770 points nifty below 16300

Stock Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 770 अंक टूटा, निवेशकों के चार लाख करोड़ डूबे

Fri, 04 Mar 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Mar 2022 03:40 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर ही बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 769 अंक टूटकर 54,333 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 255 अंक फिसलकर 16,243 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Stock market latest update closed on red mark sensex slips 770 points nifty below 16300
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर ही बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 769 अंक टूटकर 54,333 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 255 अंक फिसलकर 16,243 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में दिनभर की गिरावट के कारण निवेशकों को करीब चार लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन


गिरावट के साथ हुई थी शुरुआत
इससे पहले शेयर बाजार में बीते दिन की सुस्ती जारी रखते हुए गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 722 अंक टूटकर 54,380 के स्तर पर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 205 अंक फिसलकर 16,293 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1026 अंक की गिरावट के साथ 54,076 के स्तर तक टूटा था, जबकि निफ्टी 306 अंक फिसलकर 16,192 के स्तर पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन


बीते दिन आई थी बाजार में गिरावट
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन में जंग तेज होने के चलते संघर्ष के आठवें दिन सेंसेक्स 366 अंक टूटकर 55,102 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 108 अंक की गिरावट के साथ 16,498 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी को छोड़कर सभी में गिरावट
सेक्टरों में आईटी को छोड़कर अन्य सभी सूचकांक ऑटो, धातु, बिजली, पूंजीगत सामान, रियल्टी में 2 से 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी टूटा। कारोबार के अंत में शेयर बाजार के लगभग 1204 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, 2075 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 96 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में टाइटन कंपनी, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प और टाटा मोटर्स शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed