फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Latest Upadate BSE Sensex crosses 59 thousand NSE Nifty also jumped 271 points

Stock Market Closed: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 59 हजार के पार, निफ्टी 270 अंक से ज्यादा उछला

Mon, 03 Jan 2022 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Jan 2022 03:42 PM IST
सार

Stock Market Closed On Green Mark: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार जबरदस्त बढ़त लेकर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 929 अंकों की उछाल के साथ 59 हजार के स्तर को पार कर गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 59,183 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Stock Market Latest Upadate BSE Sensex crosses 59 thousand NSE Nifty also jumped 271 points
sensex

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद जबरदस्त बढ़त लेकर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 929 अंकों की उछाल के साथ 59 हजार के स्तर को पार कर गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 59,183 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक भी जोरदार तेजी के साथ कारोबार के अंत में 271 अंकों की बढ़त के साथ 17,625 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था शेयर बाजार
साल 2022 के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 310 अंकों की उछाल के साथ 58,564 के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 96 अंकों की तेजी के साथ 17,450 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि साल 2021 के आखिरी दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 459 अंक या 0.80 फीसदी की उछाल के साथ 58,253 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed