फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market Latest news update opened on red mark amid russia ukraine war senses slips more than 1700 points

Stock Market Crashed: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 1700 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 15900 के नीचे लुढ़का

Mon, 07 Mar 2022 09:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Mar 2022 09:42 AM IST
सार

Stock Market Opened On Red Mark: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार खुलने के साथ ही बुरी तरह टूट गया। बीएसई का सेंसेक्स 1100 अंक टूटकर खुला और खुलने के साथ ही इसमें 1400 अंक से ज्यादा की गिरावट आ गई, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 15900 के नीचे आकर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेक्स 1700 अंकों से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन
Stock market Latest news update opened on red mark amid russia ukraine war senses slips more than 1700 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तेज जंग के चलते कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबार दिन शेयर बाजार खुलते ही बुरी तरह टूट गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1100 अंक टूटकर खुला और खुलने के साथ ही इसमें 1404 अंकों या 2.58 फीसदी की जोरदार गिरावट आ गई, जिससे ये 52,930 के स्तर पर फिसल गया। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 380 अंक फिसलकर 15,866 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। गौरतबल है कि घंटेभर के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स में गिरावट और बढ़ गई और यह 1705 अंक टूटकर 52,621 पर पहुंच गया। सोमवार को बैंकिंग शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 29 में गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी बुरी तरह टूटकर 459 अंक नीचे आ चुका है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed