फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market latest news update broken amid weak global cues Sensex slips 500 points Nifty below 17200

Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक फिसला, निफ्टी 17200 के नीचे

Mon, 21 Feb 2022 10:25 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Feb 2022 10:25 AM IST
सार

Stock Market Opened On Red Mark: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) का सेंसेक्स 228 अंक टूटकर 57,604 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 77 अंक की गिरावटट लेते हुए 17,198 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। घंटेभर के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 518 अंक टूट चुका था।
 

विज्ञापन
Stock market latest news update broken amid weak global cues Sensex slips 500 points Nifty below 17200
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार पर बीते हफ्ते की सुस्ती दिखाई दी और दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 228 अंक टूटकर 57,604 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 77 अंक की गिरावट के साथ 17,198 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। घंटेभर के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूट चुका है। फिलहाल, सेंसेक्स 518 अंक फिसलकर 57,314 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 165 अंक की गिरावट के साथ 17,110 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को आई थी मामूली गिरावट
बीते कारोबारी सत्र शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 59 अंक टूटकर 57,833 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 28 अंक फिसलकर 17,276 के स्तर पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 18 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भी भारतीय इक्विटी बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर रहा। यह लगातार दूसरा हफ्ता है जबकि बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इस हफ्ते में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटा, तो वहीं मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी की कमी आई। लॉर्ज कैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें 0.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


ये हैं इस गिरावट के प्रमुख काराण 
लगातार दो हफ्ते से जारी शेयर बाजार के बुरे दौर की वजह को देखें तो बढ़ता जियोपॉलिटिकल तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और लगातार हो रही विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली गिरावट के सबसे प्रमुख कारण रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बाजार एक साल में सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट के साथ शुरु हुआ था, हालांकि इसके बाद अगले दिन कुछ रिकवरी आती दिखी। लेकिन ये तेजी एक दिन ही रही और हफ्ते के बाकी 3 दिनों में बाजार ने फिर गिरावट देखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed