फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market is closed Today on occasion of Eid Ul Fitr 2022 know here all holiday in this year

Stock Market: ईद के मौके पर आज शेयर बाजार में छुट्टी, जानें इस साल और कब-कब नहीं होगा कारोबार

Tue, 03 May 2022 09:40 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 03 May 2022 09:40 AM IST
सार

Stock Market Closed Today On Eid Ul Fitr 2022: मंगलवार को शेयर बाजार ईद उल फितर के मौके पर बंद है। यानी सेंसेक्स और निफ्टी में ट्रेडिंग नहीं होगी। बीएसई की वेबसाइट पर मौजूद स्टॉक मार्केट हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस महीने एक मात्र अवकाश है, जबकि अगस्त-अक्तूबर 2022 में तीन-तीन छुट्टियां हैं। 

विज्ञापन
stock market is closed Today on occasion of Eid Ul Fitr 2022 know here all holiday in this year
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद के मौके पर मंगलवार तीन मई को शेयर बाजार में अवकाश है। भारतीय शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में ट्रेडिंग नहीं होगी। बीएसई की बेवसाइट के मुताबिक, इस साल शनिवार और रविवार को छोड़कर बाजार में  कुल 13 अवकाश हैं। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला मामूली सेंसेक्स 85 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 56,976 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 33 अंक या 0.20 फीसदी फिसलकर 17,069 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


इस महीने एक मात्र अवकाश  
यहां बता दें कि बीते महीने अप्रैल में शेयर बाजार में सबसे लंबा अवकाश रहा था। स्टॉक मार्केट लगातार चार दिन बंद रहा था, जिसमें दो दिन शनिवार और रविवार के थे। वहीं मई महीने की बात करें तो इस महीने में एक मात्र अवकाश आज है। साल 2022 में शेयर बाजार के अवकाश की शुरुआत 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई थी। वहीं इस साल का अंतिम स्टॉक मार्केट हॉलिडे 8 नवंबर 2022 को गुरुनानक जयंती के अवसर पर होगा। 
विज्ञापन


अगस्त-अक्तूबर में तीन-तीन छुट्टियां
ईद के अलावा आने वाले महीनों में छुट्टियों पर नजर डालें तो भारतीय शेयर बाजार में अगस्त और अक्तूबर के महीने में तीन-तीन छुट्टियां होंगी। अगस्त 2022 में, मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी त्योहारों के लिए क्रमशः 9, 15 और 31 अगस्त को शेयर बाजार की छुट्टियां होगीं, जबकि इसी तरह, अक्तूबर 2022 के महीने में 5, 24 और 26 तारीख को क्रमशः दशहरा, दीवाली लक्ष्मी पूजन और दिवाली बलिप्रतिपदा त्योहारों के लिए तीन दिन के लिए शेयर बाजार में काम-काज नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग 24 अक्तूबर को होगी
मुहूर्त ट्रेडिंग 24 अक्टूबर 2022 (दिवाली-लक्ष्मी पूजन) के दिन होगी। इसके बाद नवंबर 2022 के महीने में, 8 नवंबर को गुरुनानक जयंती उत्सव के लिए सिर्फ एक शेयर बाजार की छुट्टी होगी। जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह वर्ष 2022 में पड़ने वाला आखिरी शेयर बाजार अवकाश (स्टॉक मार्केट हॉलिडे) होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed