{"_id":"65837c2a578e5be56f00a8d3","slug":"stock-market-highlights-investors-lose-rs-8-91-lakh-crore-in-a-day-as-markets-came-under-bear-attack-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों के 8.91 लाख करोड़ डूबे, 29 कंपनियों के शेयर नुकसान में हुए बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों के 8.91 लाख करोड़ डूबे, 29 कंपनियों के शेयर नुकसान में हुए बंद
Thu, 21 Dec 2023 05:13 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 21 Dec 2023 05:13 AM IST
सार
बाजारों में चौतरफा गिरावट का आलम यह रहा कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 29 के शेयर गिरावट में बंद हुए। टाटा स्टील में सबसे अधिक 4.21 फीसदी गिरावट में बंद हुआ। सिर्फ एचडीएफसी बैंक का शेयर ही 0.19 फीसदी बढ़त में बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स व निफ्टी चौतरफा मुनाफावसूली के कारण 1.30 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुए। सेंसेक्स 71,000 के नीचे पहुंच गया। बाजारों में कारोबार की शुरुआत तेजी में हुई। सेंसेक्स जल्द ही 475.88 अंक तक उछलकर 71,913.07 के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। बाद में चौतरफा बिकवाली से एक समय यह 1,610.47 अंक तक टूटकर 70,302.60 के निचले स्तर तक गिर गया। अंत में 930.88 अंक या 1.30 फीसदी लुढ़ककर 70,506.31 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
निफ्टी भी 302.95 अंक या 1.41 फीसदी गिरकर 21,150.15 पर बंद हुआ। दिन में यह 139.9 अंक चढ़कर 21,593 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। बाजार में गिरावट से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 8.91 लाख करोड़ रुपये घटकर 350.19 लाख करोड़ रुपये रह गई।
विज्ञापन
29 कंपनियों के शेयर नुकसान में हुए बंद
बाजारों में चौतरफा गिरावट का आलम यह रहा कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 29 के शेयर गिरावट में बंद हुए। टाटा स्टील में सबसे अधिक 4.21 फीसदी गिरावट में बंद हुआ। सिर्फ एचडीएफसी बैंक का शेयर ही 0.19 फीसदी बढ़त में बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप में 3.42 फीसदी और मिडकैप में 3.12 फीसदी गिरावट रही।
विज्ञापन
निफ्टी में 9 महीने की बड़ी गिरावट
निफ्टी में फीसदी के लिहाज से 9 महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 1.41 फीसदी टूटकर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें सात फीसदी या 1,400 अंकों से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी। n निफ्टी के 50 में 46 शेयर गिरकर और चार बढ़त में बंद हुए।
एचएनआई बाजार से पैसे निकाल आईपीओ में लगा रहे हैं। कोरोना के नए वेरिएंट मिलने से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। ऐसे में निवेशकों को सावधानी से मौके का इंतजार करना चाहिए। -पार्थ न्याति, संस्थापक, ट्रेडिंगो
सर्वाधिक टूटने वाले पांच शेयर
टाटा स्टील - 4.21%
एनटीपीसी - 3.79%
टाटा मोटर्स - 3.33%
एचसीएल टेक - 3.24%
महिंद्रा एंड महिद्रा - 3.04%
चांदी 800 रुपये चमकी
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी से दिल्ली सराफा बाजार में सोना 63,000 के पार पहुंच गया। बुधवार को यह 300 रुपये महंगा होकर 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 800 रुपये महंगी होकर 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, सोने में तेजी का दौर जारी है। व्यापारियों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले साल से ब्याज दरों में कटौती करना शुरू कर देगा। वैश्विक बाजारों में सोना 2,040 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 24.07 डॉलर प्रति औंस रही।