फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market eyes on election results of five states Sensex jumps 1200 points Nifty also rises

Stock Market: पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर बाजार की नजर, सेंसेक्स 1200 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

Thu, 10 Mar 2022 09:53 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Mar 2022 09:53 AM IST
सार

Stock Market Opened On Green Mark:  गुरुवार को देश के पांच राज्यों में चुनाव परिणामों की प्रक्रिया के बीच सेंसेक्स भी गुलजार नजर आया और दोनों इंडेक्स जबरदस्त तेजी के साथ हरे निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1200 अंक उछलकर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने भी 300 अंकों की उछाल के साथ कारोबार शुरू किया।

विज्ञापन
Stock Market eyes on election results of five states Sensex jumps 1200 points Nifty also rises
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

गुरुवार को देश के पांच राज्यों में चुनाव परिणामों की प्रक्रिया के बीच सेंसेक्स भी गुलजार नलर आया और दोनों इंडेक्स जबरदस्त तेजी के साथ हरे निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1200 अंक उछलकर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने भी 300 अंकों की उछाल के साथ कारोबार शुरू किया।

विज्ञापन


बुधवार को 1223 अंक चढ़ा था सेंसेक्स
गौरतलब है कि बीते कारोबार दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1223 अंक की तेजी लेते हुए 54,647 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 332 अंकों की उछाल भरकर 16,325 के स्तर पर बंद हुआ था। आज ऑटो, बैंक, रियल्टी, पीएसयू बैंक इंडेक्स के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स 2 से 3 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की तेजी आई है।
विज्ञापन


सेंसेक्स के सभी शेयर बढ़त में
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। इस बीच सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग शेयरों में देखने को मिल रही है। 30 शेयरों में से बढ़ने वाले प्रमुख एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एक्सिस बैंक प्रमुख है और इन सभी में चार फीसदी का उछाल आया है।  इसके अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति और एचडीएफसी के शेयरों में 3-3 फीसदी की तेजी आई है। इसके विपरीत अल्ट्राटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, कोटक बैंक भी 3 फीसदी तक की बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे तेल में गिरावट का भी असर
एक ओर देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनावों के परिणाम आज आने वाले हैं और इसका प्रभाव घरेलू बाजार पर दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट का असर भी निवेशकों की धारणाओं पर पड़ा है। कीमतों पर नियंत्रण के लिये यूएई के तेल उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में होने की खबरों के बीच तेल की कीमतों में 17 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है और ब्रेंट क्रूड 113 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गया है। बता दें कि इसी हफ्ते ब्रेंट क्रूड 2008 के बाद अपने 14 सालों के शिखर पर 139 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed