फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market crashed again sensex slips and big fall in nifty latest update here

Stock Market Crash: शेयर बाजार में फिर आई सुनामी, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी साल के निचले स्तर पर

Thu, 16 Jun 2022 03:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Jun 2022 03:37 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार बढ़त के साथ हुई, लेकिन कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1046 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 51,496 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 332 अंक फिसलकर साल के निचले स्तर 17,360 पर बंद हुआ।  

विज्ञापन
Stock Market crashed again sensex slips and big fall in nifty latest update here
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने जोरदार बढ़त लेते हुए कारोबार की शुरुआत की, लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों इंसेक्स लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1046 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 51,496 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 332 अंक फिसलकर साल के निचले स्तर 15,360 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


निफ्टी गुरुवार को 15,344 के निचले स्तर तक फिसल गया था। भारतीय शेयर बाजार पर अनेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में की गई 0.75 फौसदी की बढ़ोतरी का प्रभाव देखने को मिला है। इस गिरावट के कारण निवेशकों को पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ है। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 506 अंक या 0.96 फीसदी बढ़कर 53,048 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी 142 अंक या 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 15,835 के स्तर पर खुला था। बाजार खुलते समय लगभग 1437 शेयरों में तेजी और 250 शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। 
विज्ञापन


इससे पहले भी लगातार चार दिनों से शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी था। बीते कारोबारी सत्र बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद दोनों सूचकांक दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई की सेंसेक्स 152 अंक फिसलकर 52,541 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 40 अंक टूटकर 15,692 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स धराशयी हो गए। मेटल इंडेक्स में सर्वाधिक 5.24 फीसदी, मीडिया शेयरों में  3.20 फीसदी की गिरावट मीडिया में रही।  वहीं आईटी और बैंकिंग शेयरों में भी दो फीसदी की अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 शेयर में हिंडाल्को और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। जहां टाटा स्टील में 6.04 फीसदी, तो वहीं हिंडाल्को का शेयर 6.74 फीसदी तक टूटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed