फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Crash with opening sensex big fall nifty slips again latest update in hindi

Stock Market Crash: खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के पांच लाख करोड़ डूबे

Thu, 19 May 2022 09:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 19 May 2022 09:27 AM IST
सार

Stock Market Crash Today: गुरुवार को सेंसेक्स सूचकांक 900 अंक या 1.66 फीसदी टूटकर 53,308 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी सूचकांक ने 269 अंक या 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ एक बार फिर 16000 के नीचे पहुंचकर 15,971 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल, सेंसेक्स 1027 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

 

विज्ञापन
Stock Market Crash with opening sensex big fall nifty slips again latest update in hindi
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को खुलते ही औंधे मुंह गिर गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 900 अंक या 1.66 फीसदी टूटकर 53,308 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 269 अंक या 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ एक बार फिर 16000 के नीचे पहुंचकर 15,971 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल, सेंसेक्स 1027 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


निवेशकों को हुआ भारी नुकसान
बाजार खुलने के साथ ही लगभग 370 शेयरों में तेजी आई है, 1629 शेयरों में गिरावट आई है और 73 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुरुआती कारोबार में ही आई इस बड़ी गिरावट के कारण निवेशकों को एक झटके में ही करोड़ों का चूना लग गया। एक ओर जहां बुधवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,55,77,445.81 करोड़ रुपये था, वो आज बाजार खुलने के साथ आई गिरावट के बाद कम होकर 2,50,96,555.12 करोड़ रुपये रह गया। यानी इसमें लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। 
विज्ञापन


आईटीसी के शेयरों की लंबी छलांग
इस गिरावट के बीच सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से 29 लाल निशान पर दिखाई दिए। इस बीच आपको बता दें कि भारी गिरावट के बावजूद भी गुरुवार को आईटीसी लिमिटेड का शेयर उछाल पर रहा और इसने 1.5 फीसदी की तेजी लेते हुए तीन साल के हाई को छू लिया। इसके विपरीत न्यूपिन का शेयर नौ फीसदी टूटकर दो साल के निचले स्तर पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को लाल निशान पर हुआ था बंद
इससे पहले बीते कारोबारी सत्र बुधवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बढ़त के साथ खुले लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 110 अंक टूटकर 54,208 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 19 अंक फिसलकर 16,240 के स्तर पर बंद हुआ था। 


विदेशी बाजारों में भी मचा कोहराम
भारतीय शेयर बाजारों पर दरअसल, वैश्विक बाजारों में आए कोहराम का असर दिखाई दिया है। बता दें बुधवार को डाऊ जोंस 1,164.52  अंक या 3.57% लुढ़ककर 31,490.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक भी 4.73 फीसद या 566 अंकों का गोता लगाकर 11428 के स्तर पर आ गया। इसके अलावा एसएंडपी भी 4.04 फीसद या 165 अंकों की भारी गिरावट के साथ 3923 के स्तर पर बंद हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉल स्ट्रीट ने दो साल में सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed