{"_id":"6217597d3ee83604903b887b","slug":"stock-market-closed-with-strong-fall-amid-russia-ukraine-war-sensex-below-55-thousand-nifty-broke-800-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 2700 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 815 अंक टूटा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 2700 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 815 अंक टूटा
Thu, 24 Feb 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 24 Feb 2022 03:40 PM IST
सार
Stock Market Crashed Today: रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद दुनिया के तमाम देशों में बाजारों का बुरा हाल रहा। भारतीय शेयर बाजार भी इस वजह से बुरी तरह टूटकर बंद हुआ। सेंसेक्स ने गुरुवार को इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2702 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 815 अंक फिसलकर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के चलते भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भूचाल आ गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 2702 अंक टूटकर 54,530 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक का भी पूरे दिन बुरा हाल रहा। निफ्टी 815 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 16,227 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
लाल निशान पर हुई थी शुरुआत
इससे पहले सेंसेक्स ने 1850 अंक की भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत की थी। हालांकि, कुछ देर बाद इसमें कुछ सुधार दिखा और गिरावट कम होकर 1430 अंक रह गई। लेकिन जैसे-जैसे रूस और यूक्रेन की खबरें सामने आती गई, बाजार में गिरावट और तेज होती गई। एक समय बीएसई का सेंसेक्स 2800 अंक तक लुढ़क गया था। बता दें कि आज आई इस गिरावट के चलते निवेशकों के नौ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए हैं। दूसरी ओर निफ्टी पर भी युद्ध का असर दिखाई दे रहा है और यह 414 अंकों की भारी गिरावट के साथ 16,648 के निचले स्तर पर खुलकर दिनभर लाल निशान पर कारोबार करता रहा।
विज्ञापन
लगातार छह दिनों से गिरावट
गुरुवार को सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयरों में आई। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र बुधवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की थ, लेकिन बाजार शुरुआती तेजी को कायम नहीं रख सका और लाल निशान पर बंद हुआ था। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 68 अंक की गिरावट लेते हुए 57,232 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 29 अंक फिसलकर 17,063 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार पिछले छह दिनों से लगातार लाल निशान पर बंद हो रहा है।
विज्ञापन