{"_id":"62837520c400821cf60558f8","slug":"stock-market-closed-with-hike-sensex-rise-1345-points-nifty-crosses-16000-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Makret Closed: एलआईसी की खराब लिस्टिंग का बाजार पर असर नहीं, सेंसेक्स 1345 अंक उछला, निफ्टी 16000 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Makret Closed: एलआईसी की खराब लिस्टिंग का बाजार पर असर नहीं, सेंसेक्स 1345 अंक उछला, निफ्टी 16000 के पार
Tue, 17 May 2022 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 May 2022 03:43 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark Today: एलआईसी आईपीओ की डिस्काउंट पर लिस्टिंग के बाद भी शेयर बाजार में बहार रही। सेंसेक्स 1345 अंक या 2.54 फीसदी की जबरदस्त बढ़त के साथ 54,318 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 417 अंक या 2.63 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,259 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। खास बात यह रही कि देश के सबसे बड़े एलआईसी के आईपीओ की फ्लॉप लिस्टिंग का बाजार पर असर नहीं दिखा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1345 अंक या 2.54 फीसदी की जबरदस्त बढ़त के साथ 54,318 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 417 अंक या 2.63 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,259 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
हरे निशान पर हुई थी शुरुआत
इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 262 अंक की उछाल के साथ 53,236 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 87 अंक की तेजी लेते हुए 15,929 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। बाजार खुलने के साथ लगभग 1429 शेयरों में तेजी, 299 शेयरों में गिरावट और 58 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। बीते कारोबारी सत्र सोमवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ पिछले छह दिनों की गिरावट से उबरते हुए वापसी की थी। बीएसई का सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ 52,973 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 81 अंकों की तेजी लेते हुए 15,863 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
निवेशकों को 12 लाख करोड़ रुपये का फायदा
आज आई तेजी से शेयर बाजार के निवेशकों को 12 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। बीएसई पर सभी 30 इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। 1345 अंकों की उछाल के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजजार पूंजीकरण 12,05,523.65 करोड़ रुपये बढ़कर 2,55,55,447.68 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
7.77 फीसदी टूटा एलआईसी का शेयर
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था, कंपनी के शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग के पहले दिन निवेशकों को निराशा हाथ लगी। एलआईसी के शेयर बीएसई पर 81.80 रुपये डिस्काउंट यानी 8.62 फीसदी टूटकर 867.20 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। जबकि, एनएसई पर शेयर गिरावट के साथ 872 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। बाजार बंद होने के समय एलआई का शेयर भाव 7.77 फीसदी या 73.75 रुपये की गिरावट के साथ 875.25 रुपये पर बंद हुआ।