{"_id":"627cdd630690cc58196ac62c","slug":"stock-market-closed-with-big-fall-sensex-slips-1158-points-nifty-also-down-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स में आई 1158 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी टूटकर 15800 पर पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स में आई 1158 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी टूटकर 15800 पर पहुंचा
Thu, 12 May 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 May 2022 03:41 PM IST
सार
Stock Market Closed Today On Red Mark: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1158 अंक या 2.14 फीसदी फिसलकर 52,930 के स्तर पर आ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 359 अंक श 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15,808 के स्तर तक लुढ़क गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई, जो बीते दिनों से कहीं ज्यादा बढ़ी है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1158 अंक या 2.14 फीसदी फिसलकर 52,930 के स्तर पर आ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 359 अंक श 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15,808 के स्तर तक लुढ़क गया।
विज्ञापन
इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स 589 अंक या 1.09 फीसदी टूटकर 53,499 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 169 अंक या 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 16000 के नीचे 15,998 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। खुलने के तुरंत बाद ही दोनों सूचकांकों में गिरावट और तेज हो गई और शुरुआती एक घंटे में ही सेंसेक्स 1027 अंक तक फिसल गया था।
विज्ञापन
बीते कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 276 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 54,088 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 73 अंक या 0.45 फीसदी फिसलकर 16,167 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन